गौकशी में शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल

0
8
 dipr

देहरादून। देर रात ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास पुलिस चेकिंग टीम ने एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका। दोनों रुकने के बजाय पिस्तौल दिखाकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया। दरू चौक से मीठीबेरी की ओर जाते समय टी-स्टेट क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा में की गई फायरिंग से एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश को तत्काल प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फरार बदमाश की तलाश के लिए क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान जारी है।

घायल अभियुक्त का नाम-पता

इरशाद पुत्र मोहम्मद जमशेद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।

फरार अभियुक्त का नाम-पता

शमीम पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।

पूर्व में गौकशी की घटनाओं में शामिल

पुलिस के अनुसार, घायल इरशाद इसी महीने थाना प्रेमनगर क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

बरामदगी

• एक तमंचा (315 बोर) मय खोखा

• मोटरसाइकिल नंबर यूके 17 जे 0297

• एक कुल्हाड़ी

• दो छुरियां

• एक रस्सी

LEAVE A REPLY