पूर्व मेयर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

0
9
 dipr

देहरादून। नगर निगम की दुकानें आवंटित कराने के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके बेटे शाश्वत उनियाल और नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता विजय राज चौहान और पूर्व मेयर के पूर्व निजी सचिव सूरजपाल सिंह ने SSP कार्यालय में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। SSP के आदेश पर सीओ डालनवाला मामले की जांच कर रहे हैं।

विजय राज चौहान का आरोप है कि साल 2019 में शाश्वत उनियाल ने राजपुर रोड और मसूरी रोड पर नगर निगम की जमीन पर तीन दुकानें आवंटित कराने का भरोसा देकर 45 लाख रुपये लिए थे। दुकान नहीं मिली। 2025 में पैसे मांगने पर कुछ रकम लौटाई गई, लेकिन करीब 23 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। दूसरे शिकायतकर्ता सूरजपाल सिंह का आरोप है कि 2022-23 में शाश्वत उनियाल ने उनसे भी दुकान दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे। वहीं पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

LEAVE A REPLY