सीएम योगी की माता का निधन

0
8
 dipr

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी ने लंबी बीमारी के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही योगी आदित्यनाथ भी अपने पैतृक गांव पहुंच गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जारी अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY