तेज रफ्तार कार का कहर, तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा

0
112

घायल हायर सेंटर में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। तेज रफ्तार कार ने डयूटी पर तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत आज प्रांत लगभग चार बजे आराघर टी जंक्शन पर पुलिसकर्मी चैकिंग कर रहे थे। तभी एक तेज गति से आ रही थार कार को पुलिसकर्मियों को ने रूकने का इषारा किया लेकिन कार चालक ने कार की गति तेज करते हुए हेड कांस्टेबल सुगनपाल, सचिन तथा कमला प्रसाद को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। तुरंत ने ही अन्य पुलिसकर्मियों ने वायरलैस पर घटना को फलैष कर घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए कैंट रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल पहुँचकर उपचाराधीन पुलिस कर्मियों का हाल जाना तथा सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सको से वार्ता की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट तथा डालनवाला को उपचाराधीन पुलिस कर्मियों की उपचार हेतु हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा घटना करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वहीं घटना के आरोपी मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर पुत्र मोहम्मद रईस निवासी ईसी रोड को पुलिस ने गिरफतार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY