रजत जयंती उत्सव पर दून पहुंचेंगे पीएम

0
68

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर आज आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी अधिकारियों द्वारा इस आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने के लिये हर प्रकार की व्यवस्था समय से पहले पूर्ण किये जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयुक्त गढ़वाल द्वारा जिलाधिकारी सहित सभी विभागीय उच्चाधिकारियों को इस आयोजन को यादगार बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए।

LEAVE A REPLY