नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, 36 लाख की हेरोइन बरामद 

0
161

देहरादून (अनुराग जैन)। ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि ड्रग्स फ्री अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बुधवार रात को थाना नेहरू कोलोनी देहरादून क्षेत्र से दो अभियुक्तों अब्बास पुत्र मो ईशाक उम्र 35 वर्ष निवासी त्यागी रोड़ हाल पता आज़ाद कॉलोनी देहरादून व मोहम्मद सावेज पुत्र शाहिद उम्र 27 वर्ष निवासी 5/5 मुस्लिम कॉलोनी भंडारी बाग कोतवाली नगर देहरादून को 123 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग ₹ 36 लाख) की तस्करी करते हुए मय वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह हेरोइन बरेली के जाकिर नामक व्यक्ति से लेकर आए थे जिसे वे दोनो देहरादून के आसपास के क्षेत्र में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अन्य व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचते हैं। जिससे उनको अच्छा मुनाफा होता था।

LEAVE A REPLY