देहरादून। दिवाली की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा एक परिवार बुधवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। मोहब्बेवाला इलाके में साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का कंटेनर कार के ऊपर पलट गया और देखते ही देखते कार पूरी तरह पिचक गई। इस दर्दनाक हादसे में सहारनपुर निवासी मिश्रेष कपूर, उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर, मां किरण कपूर और कार चालक नीरज की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार परिवार का छह वर्षीय बेटा माहेर कपूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आज 3.30 बजे कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहब्बेवाला चौक पर एक कार तथा कंटेनर ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई है, जिसमें कार कंटेनर के नीचे फंस गई है। उक्त सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से पुलिसकर्मी मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कार सवार व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि कार में सवार एक 06 वर्षीय बालक को पुलिस टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया।
क्राइम
सहेली के घर में की चोरी, आरोपी महिला गिरफ्तार
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने...
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...

/>







