कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने बाजारों से अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी

0
248
 dipr

कांवड़ मेले के दृष्टिगत आज नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस ने बाजारों से अतिक्रमण हटवाया।इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि यदि सड़क पर नाली से बाहर किसी दुकानदार का सामान रखा मिला तो उसपर चालानी व जब्ती कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया मेले का सर्वाधिक दबाव हरिद्वार शहर पर रहता है। भीड़ के दौरान व्यवस्था बनी रहे इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी को चेतावनी दी जा चुकी है इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Reported By: Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY