नगर पालिका का राजस्व बढ़ाने के लिए प्राधिकरण पर उठा सवाल

0
242
 dipr

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने आज विधानसभा में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का मुद्दा उठाया।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण के कारण सबसे प्रभावित अल्मोड़ा जिला हो रहा है। नगर पालिका, नगर पंचायत की जो आय नक्शे स्वीकृत कराने से होती थी वह आय समाप्त हो चुकी है।इसके साथ ही लोगों को भवन निर्माण के लिए नक्शे स्वीकृति में विभिन्न विभागों से अनुमति लेनी पड़ रही है जिस कारण जनता को काफी असुविधा हो रही है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मुद्दा उठाया गया और उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया है सरकार के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्दी ही जिला विकास प्राधिकरण का सरलीकरण किया जाएगा।

देखे वीडियो

मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा।

LEAVE A REPLY