नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
114

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पंजाब के तरन तारण से गिरफ्तार कर विशेष टीम उधम सिंह नगर ला रही थी।

इसी दौरान काशीपुर में kvr हॉस्पिटल के पास हाइवे कोतवाली क्षेत्र में जिस वाहन से पुलिस कर्मी और सरबजीत आ रहे थे उसका टायर फट गया और वाहन सड़क से नीचे गिरकर पलट गया। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस की पिस्टल लेकर गेहूं के खेत में घुस गया।

आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई में आरोपी सरबजीत के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जबकि तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। सभी को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा, उधमसिंह नगर

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY