सिपाही ने मारा डंडा, निलंबित

0
358
 dipr

देहरादून। दो गाडियों की भिडंत मामले में सिपाही ने युवक के सिर पर डंडा मारकर उसको घायल करने के मामले में एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलम्बित कर जांच सीओ को सौंप दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो गाड़ियां टकराने पर हुए विवाद में कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने डंडा मार कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद महिला पार्षद ने जमकर हंगामा करते हुए सिपाही को खरी खोटी सुनाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आरोपी सिपाही को निलम्बित कर दिया। निलंबित सिपाही सीओ प्रेमनगर कार्यालय में तैनात बताया जा रहा है। सिपाही के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

 

LEAVE A REPLY