वेब पोर्टल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मैच फिक्सिंग की लगाई थी भ्रामक खबर

0
256
 dipr

देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि वेब पोर्टल संचालक ने 38 वें राष्ट्रीय नेशनल गेम्स में सभी मैचों में फिक्सिंग की भ्रामक खबर लगाते हुए खिलाड़ियों के मन में गेम को लेकर हीन भावना पैदा की गई साथ ही 38 वें नेशनल गेम्स के लोगो और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फोटो लगाकर भ्रामक खबर प्रकाशित की जिससे सरकार की छवि खराब हुई।

वेब पोर्टल संचालक ने अपनी खबर में ऐसा दर्शाया जैसे नेशनल गेम्स के सभी प्रतियोगिताओं पर मैच फिक्सिंग हुई है जबकि यह आरोप सिर्फ एक गेम ताइक्वांडो में लगे और इस पर कार्रवाई भी हुई।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि शिकायत मिलने पर वेब पोर्टल संचालक के खिलफ देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है.

 अजय सिंह एसएसपी देहरादून

 

Reported By: Shiv Narayan

LEAVE A REPLY