धामी सरकार के 3 साल: देहरादून में राशन कार्ड सेवा व योजनाओं की जानकारी

0
234
 dipr

धामी सरकार के 3 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए हैं जो पूरे एक हफ्ते तक चलने वाले हैं। वहीं जनपद देहरादून में जिला पूर्ति विभाग की तरफ से भी इन बहुउद्देशीय शिविरों में स्टॉल लगाए गए हैं। इस बात पर देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल ने कहा कि इन शिविरों में हमारे विभाग द्वारा राशन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने और हटाने के अलावा सभी लोगों को पूर्ति विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

 

के.के अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून

 

Reported By: Shiv Narayan

LEAVE A REPLY