बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़, दो घायल

0
199

देहरादून। बुधवार देर रात डोईवाला थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो शातिर बदमाशों को गोली लगने से बाद घायल अवस्था में पकड लिया गया जबकि एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार डोईवाला पुलिस को कुछ संदिग्ध बदमाषों के क्षेत्र में आने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने लालतप्पड़ में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को बैरियर लगाकर रूकने का इषारा किया लेकिन उन्होने बैरिकेडिंग को तोडकर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया जिस पर उन्होने पुलिस टीम पर फायरिंग षुरू कर दी। जवाबी कारवाई करते हुए पुलिस ने भी बदमाषों पर फायरिंग की। इस दौरान दो बदमाषों के पैरों में गोली लग गई जिनको पुलिस ने गिरफतार कर लिया जबकि एक बदमाष फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, दो तमंचे, कुछ जिंदा कारतूस और खाली खोखे बरामद किए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने मुठभेड़ की पूरी जानकारी ली। उन्होने बताया कि पकडे गए बदमाश कुछ दिनों पूर्व दून अस्पताल के पास हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे। बदमाशों के खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है। पकडे गए बदमाषों की पहचान सोहेलखान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी करनपुर व शानू पुत्र नौशाद निवासी चावला चैक नालापानी रोड के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY