सरेआम सड़क पर लहराया चापड़, आरोपी गिरफ्तार

0
196

देहरादून। दून की सड़कों पर अपना भौकाल दिखाना एक युवक को उस समय भरी पड़ गया जब उसका हाथो में चापड़ लेकर कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली कैंट क्षेत्र अन्तर्गत सोशल मीडिया पर हाथ में चापड़ लेकर वाहन चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसका संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहे अवैध चापड़ को पुलिस द्वारा बरामद किया गया, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा थार वाहन को सीज किया गया। आरोपी युवक की पहचान अक्षांश सकलानी पुत्र स्व० अजय मोहन सकलानी निवासी बाल शिक्षा निकेतन कोलागढ़ के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY