Arjun Murder Case: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार 

0
89

देहरादून। गत दिवस राजधानी के तिब्बती मार्केट में सरेआम गैस एजेंसी मालिक की हत्या करने वाले बदमाशों को दून पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में हुई दो मुठभेड़ों के बाद दबोच लिया है।

बदमाशों के पैर में लगी गोली

रायपुर जंगल: यहाँ पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं लालतप्पर क्षेत्र में दूसरी टीम ने इलाके में घेराबंदी की, जहाँ दूसरे आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस की गोली का शिकार हुआ। आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने अर्जुन शर्मा की हत्या की बात कबूल कर ली है।

LEAVE A REPLY