ईनामी भूमाफिया गिरफ्तार

0
46

देहरादून। दो साल से फरार ईनामी भूमाफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए भू-माफिया द्वारा थाना प्रेम नगर क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को प्रॉपर्टी बेच लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी । प्रॉपर्टी धोखाधड़ी में पिछले 2 साल से फरार चल रहे गिरफ्तार अभियुक्त बृजमोहन सिंह सिंधवाल की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा 15000 का इनाम घोषित किया गया था। आज सुबह पुलिस ने आरोपित को रिस्पना पुल स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले दो साल से दुबई में रह रहा था।

LEAVE A REPLY