महिला अपहरण मामले में युवती गिरफ्तार

0
23

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में महिला के अपहरण के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार व्यापार में लेन-देन के विवाद के चलते महिला को डराने के लिए आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

गौरतलब है कि 23 सितंबर को सहस्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चाहत उर्फ अन्नू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

LEAVE A REPLY