युवा नेता हन्नी सूद ने की सीएम से मुलाकात

0
51
 dipr

वाल्मीकि जयंती पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता हन्नी सूद ने अपनी टीम के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन और उनकी रचनाएं समाज को सत्य, ज्ञान, मर्यादा और सदाचार का संदेश देती हैं। कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लोगों ने उनके विचारों को अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा, समानता तथा सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY