पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़, दोनों घायल

0
5
 dipr

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। चेकिंग पॉइंट पर न रुककर दोनों बुडपुर की ओर भाग निकले। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश घायल हो गए। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

घायल बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारीगण घटनास्थल और चिकित्सालय दोनों जगह पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चिकित्सालय में घायलों से जानकारी ली।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पटेलनगर, विकासनगर, सहसपुर आदि थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि आज भी किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास

मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों से दो पिस्तौल, जिंदा और खोखे कारतूस बरामद किए गए। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दोनों का नाम-पता इस प्रकार है:

1. समीम पुत्र इलियास, निवासी रुड़की, हरिद्वार

2. शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की, हरिद्वार

दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास है। ये पहले भी कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं और गैंगस्टर के रूप में जाने जाते हैं। दोनों के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। समीर पर एक दर्जन से ज्यादा अभियोग हैं, जबकि शहजाद पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY