शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

0
53
सीएम पहुंचे केदारनाथ, कि सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना

देहरादून। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट ब्रहम मुहूर्त में आज वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट बंद होने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से इस बार की चार धाम यात्रा सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा ना सिर्फ प्रदेश की आर्थिकी में अहम योगदान देती है, बल्कि देवभूमि उत्तराखण्ड को दुनिया भर में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों से भी जोड़ती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केदारनाथ धाम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ ही मानसखंड से जुड़े मंदिरों में भी विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों, स्थानीय कारोबारियों और तीर्थ यात्रियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY