अवैध प्रवासियों को जंजीरों में बांधकर वापसी, भुवन कापड़ी ने बजट सत्र में विरोध जताया

0
247
 dipr

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रह लोगों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन गिरफ्तार कर वापस भेज रहा है। इनमें भारत, मेक्सिको, सल्वाडोर, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, इक्वाडोर जैसे देशों के नागरिक मुख्य रूप से शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए बेहद अमानवीय तरीका अपनाया है। जंजीरों में जकड़कर इन लोगों को सैन्य विमानों से वापस भेजा रहा है। भारत समेत दुनियाभर में इस अमानवीयता का विरोध हो रहा है। वहीं हिन्दुस्तानियों की भी जंजीरों में जकड़ी हुई तस्वीरें सामने आई है जिसका आज बजट सत्र के तीसरे दिन उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने खुद के हाथों ओर पैरों में बेड़ियां बांधकर विरोध जताया है ।

भुवन कापड़ी , उपनेता प्रतिपक्ष

 

Reported By: Praveen BHardwaj

LEAVE A REPLY