देहरादून चौराहों का सांस्कृतिक सौंदर्यीकरण तेज़ी से जारी, डीएम ने किया निरीक्षण

0
289
 dipr

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कुठालगेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक सहित कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यस्थलों पर मानवश्रम, मशीनरी और सामग्री की संख्या दोगुनी करने के भी निर्देश दिए।

यह पहली बार है जब इन प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण पारंपरिक पहाड़ी शैली में किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैफिक सुगमता के लिए साइड रोड का निर्माण भी हो रहा है। इस कार्य के तहत चौराहों को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से सजाया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और राज्य आंदोलन की झलक देखने को मिलेगी।

डीएम ने धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि दिन-रात कार्य की अनुमति के बावजूद कार्य गति धीमी होना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। यह पहल देहरादून को एक सुंदर, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

 

Reported By: Shiv Narayan

LEAVE A REPLY