घर से बिना बताए निकलीं लड़कियां परिजनों के सुपुर्द

0
2
 dipr

देहरादून। कोतवाली कैंट थाना क्षेत्र से दो नाबालिग युवतियां घर से बिना सूचना दिए कहीं चली गई थीं। उनकी मां द्वारा थाने में सूचना देने के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने चंद घंटों में उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को कैंट देहरादून निवासी एक महिला ने कोतवाली कैंट पर सूचना दी कि उनकी 16 वर्ष व 17 वर्ष की दो नाबालिग बेटियां बिना बताए घर से निकल गई हैं। परिवार द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद वे नहीं मिलीं।

प्रकरण की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और सर्विलांस सिस्टम की मदद से दोनों युवतियों का पता लगाया। उन्हें विकासनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया गया।

परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY