देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तराखण्ड अजय सिंह की साइबर टीम ने साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में पंजीकृत ₹84 लाख 70 हजार की साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में यासीन युसूफ मनेर को दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा अंतिम दूत को दी गई जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में पंजीकृत मुकदमा संख्या 75/2024 (धारा 318(4)/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम) की विवेचना के दौरान अभियुक्त यासीन युसूफ मनेर पुत्र युसूफ हानीफ मनार, निवासी 143/2, इंद्रानगर, फाटा मलगाव रोड, मिरज, जिला सांगली, महाराष्ट्र, उम्र 45 वर्ष, का नाम सामने आया। विवेचना में पाया गया कि सितंबर 2024 में वादी द्वारा अभियुक्त से संबंधित प्रथम लेयर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में ₹29,50,000 (उनतीस लाख पचास हजार रुपये) की धनराशि स्थानांतरित की गई थी।
अभियुक्त उक्त प्रकरण के साथ-साथ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में पंजीकृत मुकदमा संख्या 71/2024 में भी वांछित था। उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस प्रेषित किए गए थे, किन्तु नोटिस की सूचना मिलने के बावजूद वह विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था और उपस्थित भी नहीं हुआ। इसके बाद एसटीएफ की साइबर टीम ने महाराष्ट्र के जिला सांगली पहुंचकर सुराग-सूचना के आधार पर दबिश दी और अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
यासीन युसूफ मनेर पुत्र युसूफ हानीफ मनार, निवासी 143/2, इंद्रानगर, फाटा मलगाव रोड, मिरज, जिला सांगली, महाराष्ट्र, उम्र 45 वर्ष।
बरामदगी
धोखाधड़ी में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन एवं 01 सिम कार्ड।

/>








